बागेश्वर में घर में घुसकर किशोरी से किया दुष्कर्म
बागेश्वर में एक किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बागेश्वर, [जेएनएन]: कपकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत किशोरी के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बोरबलड़ा निवासी खीमपाल सिंह पर आरोप लगाया है कि उसने बीती छह दिसंबर की रात घुस कर उसकी 17 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने जान से मार ने की धमकी दी। जिस कारण परिवार के लोग चुपचाप रहे। शुक्रवार को किशोरी के पिता जब नौकरी से छुट्टी लेकर घर पहुंचे तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। थाना प्रभारी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।