बागेश्वर में तेंदुए का आतंक, छह बकरियों को बनाया निवाला
गरुड़ तहसील के लौबाज क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए का आतंक हो गया। तेंदुए ने यहां छह बकरियों को निवाला बना दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
गरुड़, बागेश्वर [जेएनएन]: गरुड़ तहसील के लौबाज क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए का आतंक हो गया। तेंदुए ने यहां छह बकरियों को निवाला बना दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
ग्रामीणों के मुताबिक लौबाज निवासी मदन राम और मोहन राम की दो-दो, बहादुर राम और हरीश राम की एक-एक बकरियों को तेंदुए ने मार डाला। इससे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग भी की है।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से लौबाज, कोलाग, रतमटिया, भोजगड़, दयोरडा, खडेरिया आदि गावों में तेंदुए की गतिविधियां तेज हो गई हैं। आतंक के चलते महिलाओं का खेतों में काम करना और बच्चों का स्कूल जाना दूभर हो गया है। लौबाज के सामाजिक कार्यकर्त्ता एडवोकेट जेसी आर्या, बहादुर कोरंगा, ग्राम प्रधान मनोहर अल्मिया ने वन विभाग से प्रभावित को मुआवजा प्रदान करने की मांग की।
यह भी पढ़ें: जंगल में लकड़ी बीनने गए ग्रामीण को तेंदुए ने बनाया निवाला