विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बागेश्‍वर: गांव में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 02 Feb 2017 01:45 PM (IST)Updated: Fri, 03 Feb 2017 07:00 AM (IST)

गुरुवार सुबह बागेश्‍वर जिले के कठायतबाड़ा गांव में एक तेंदुआ घुस गया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

बागेश्‍वर: गांव में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
बागेश्‍वर: गांव में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

बागेश्वर, [जेएनएन]: जिले मुख्यालय से एक किमी दूर कठायतबाड़ा गांव में आज सुबह एक तेंदुआ घुस गया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची । आठ घंटे की मेहनत के बाद जब तेंदुए को बेहोश करने में सफलता मिली तो वह पिंजरे में कैद किया जा सका।

जानकारी के अनुसार, कठायतबाड़ा गांव निवासी ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल के घर के पीछे गली में आज सुबह करीब 11 बजे एक तेंदुआ घुस आया। बच्चों ने जब तेंदुए को देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना लोगों को दी।

यह भी पढ़ें: हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर मिला जख्मी तेंदुआ

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग की टीम पिंजरे के साथ मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किए जा रहे हैं। एसीएफ एसएन त्रिपाठी व फारेस्टर प्रयाग दत्त भट्ट ने बताया कि आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ने में सफलता मिल गई।

यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ