विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरीश सरकार ने विधायकों को दी भ्रष्‍टाचार की छूट: हरक

By gaurav kalaEdited By:
Published: Mon, 22 Aug 2016 03:25 PM (IST)Updated: Sat, 03 Sep 2016 07:00 AM (IST)

भाजपा नेता हरक सिंह रावत ने कहा कि मुख्‍यमंत्री हरीश रावत ने पैसों के बल पर विधायक खरीदे हैं और उन्‍हें भ्रष्‍टाचार की खुली छूट दी है।

News Article Hero Image

बागेश्वर, [जेएनएन]: उत्तराखंड के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ हमेशा धोखा किया, उन्होंने कांग्रेस पर परिवार वाद की राजनीति करने का आरोप लगाया।
बागेश्वर में पत्रकार वार्ता के दौरान हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनेगी, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वर्तमान में खरीदे गए विधायकों के बल पर सरकार चला रहे हैं तथा उन्होंने भ्रष्टाचार की खुली छूट दी है।

पढ़ें-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के सामने कार्यकर्ताओं में हाथापाई
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के काले कारनामों से वाकिफ है तथा वह आगामी चुनावों में उसे सबक सिखाएगी।


पढ़ें- उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के सभी मामलों की हो न्यायिक जांचः किशोर

पढ़ें-उत्तराखंड: द ग्रेट खली के 'दांव' से कांग्रेस को झटका