Move to Jagran APP

राज्य आंदोलनकारी भी बोले गैरसैंण ही बने स्थायी राजधानी

By Edited By: Published: Tue, 19 Feb 2013 11:20 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2013 11:22 PM (IST)
राज्य आंदोलनकारी भी बोले गैरसैंण ही बने स्थायी राजधानी

जाका, बागेश्वर : गैरसैण में राजधानी का शिलान्यास करने के बाद कांग्रेस द्वारा बागनाथ से जागनाथ तक निकाली जा रही आभार रैली के बाद गैरसैण को स्थायी राजधानी बनाने की सुगबुगाहट हो रही है। रैली में विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल सहित मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी यही संकेत दिये कि गैरसैण को जल्दी ही स्थायी राजधानी का दर्जा मिलेगा। रैली के बाद जागरण ने कुछ राज्य आंदोनलकारियों से बातचीत की तो सभी ने गैरसैण को ही स्थायी राजधानी बनाने की मांग की।

loksabha election banner

फोटो 15

परिचय- गुसाई सिंह दफौटी

उत्तराखंड राज्य के निर्माण के साथ ही गैरसैण को राजधानी बनाने की मांग के लिए भी जनता ने बड़ी लड़ाई लड़ी है। कुर्बानियां दी हैं। राज्य गठन के दौरान ही यदि तत्कालीन केंद्र सरकार ने स्थायी राजधानी भी गैरसैण घोषित कर दी होती हो आज जनता में निराशा नहीं होती साथ ही एक नये आंदोलन की सुगबुगाहट नहीं होती। कांग्रेस यदि ईमानदारी से गैरसैण राजधानी के प्रयास कर रही है तो यह सराहनीय है। गुसाई सिंह दफौटी, राज्य आंदोलनकारी

फाटो 16

हीराबल्लभ भट्ट

गैरसैण को स्थायी राजधानी बनाने के पक्ष में राज्य की 65 प्रतिशत जनता ने अपना मत दिया है। उसके बाद भी आज तक की सरकारों ने गैरसैण को स्थायी राजधानी बनाने का साहस नहीं जुटाया है। कांग्रेस ने शिलान्यास तो कर दिया है लेकिन स्थायी राजधानी बनेगी या नहीं यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। यदि गैरसैण स्थायी राजधानी बनती है तो यह लाखों उत्तराखंडियों सहित शहीदों का सम्मान होगा। हीराबल्लभ भट्ट, राज्य आंदोलनकारी

फोटो 17

परिचय- महेश परिहार

गैरसैण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए राज्य की जनता ने शहादत दी है। विगत 12 साल से सरकारों ने इस मुद्दे को नेपथ्य में डालने के सिवाय कुछ नहीं किया। इस बार गैरसैण में शिलान्यास करने के बाद जनता में उम्मीद जगी है लेकिन कांग्रेस की रैली की सार्थकता तभी है जब वह गैरसैण में स्थायी राजधानी बनाये। तभी वह आभार रैली की हकदार है। महेश परिहार, राज्य आंदोलनकारी

फोटो 18

परिचय- जगत सिंह खेतवाल

जनता ने पृथक राज्य के साथ ही गैरसैण स्थायी राजधानी भी मांगी थी लेकिन दुर्भाग्य है कि जनता को राज्य तो मिल गया लेकिन स्थायी राजधानी आज तक नहीं मिल सकी है। राज्य की अधिकतर जनता गैरसैण को ही स्थायी राजधानी बनाने की मांग करती है। गैरसैण में शिलान्यास कर कांग्रेस ने सराहनीय कार्य किया है लेकिन इस कार्य में कांग्रेस यदि ईमानदारी बरतेगी तभी गैरसैण को स्थायी राजधानी का दर्जा मिल सकेगा तथा तभी वह आभार की हकदार होगी।

- जगत सिंह खेतवाल, राज्य आंदोलनकारी

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.