विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अल्‍मोड़ा हाइवे पर दुग्‍ध वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त, चालक समेत दो घायल

By gaurav kalaEdited By:
Published: Wed, 13 Jul 2016 10:49 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jul 2016 07:00 AM (IST)

अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रहा दुग्ध वाहन लोहाली के समीप एकाएक टायर फटने से असंतुलित होकर हाईवे पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रानीखेत, [जेएनएन]: आज सुबह अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर लोहाली के समीप एक दुग्ध वाहन पलट गया। हादसे में चालक व हैल्पर दोनों घायल हो गए। उन्हें सीएचसी गरमपानी ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रहा दुग्ध वाहन यूके 04सी ए 5459 लोहाली के समीप एकाएक टायर फटने से असंतुलित होकर हाईवे पर ही पलट गया। दुर्घटना में वाहन चालक महेंद्र कुमार पुत्र रामप्रसाद निवासी मंगल पडा़व हल्द्वानी तथा हैल्पर भोला सिंह पुत्र खीम सिंह निवासी जनता (अल्मोड़ा) घायल हो गए।

पढ़ें:-उत्तरकाशी में कार और बोलेरो में जोरदार टक्कर, महिला समेत दो गंभीर
दुग्ध वाहन के हाईवे के बीचों-बीच पलट जाने से कुछ देर यातायात भी ठप हो गया। चौकी पुलिस खैरना ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाया तब जाकर बामुश्किल यातायात सुचारु हो सका।

पढ़ें: दिल्ली से आ रही कार मोहण्ड के पास खाई में गिरी, एक की मौत