विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संस्‍कृत आवासीय महाविद्यालय में गहराया पानी का संकट

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Tue, 07 Feb 2017 08:51 PM (IST)Updated: Wed, 08 Feb 2017 06:00 AM (IST)

अल्‍मोड़ा के संस्‍कृत आवासीय महाविद्यालय में बीते दो माह से छात्र और शिक्षक पानी के संकट से जूझ रहे हैं। ...और पढ़ें

संस्‍कृत आवासीय महाविद्यालय में गहराया पानी का संकट
संस्‍कृत आवासीय महाविद्यालय में गहराया पानी का संकट

अल्मोड़ा, [जेएनएन]: अल्मोड़ा जनपद के संस्कृत आवासीय महाविद्यालय मानिला में लगा हैडपंप दो माह से खराब पड़ा है। इससे विद्यालय में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसे में पढ़ने की चिंता छोड़ सुबह होते ही छात्र एक किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर है।

वर्तमान में महाविद्यालय में पैतालीस छात्र एवं ग्यारह शिक्षक हैं। आवासीय विद्यालय होने के कारण पेयजल हेतु परिसर में एक हैडपंप की व्यवस्था की गई है, परन्तु यह विगत दो माह से खराब पड़ा है। जिस कारण अब छात्रो को जंगल पार करके एक किलोमीटर दूर से पानी ढोना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: सात दिन में सिर्फ एक बार पानी, गुस्साए ग्रामीणों का हल्ला बोल

विद्यालय के शिक्षक नवीन चन्द्र जोशी ने बताया कि उनके द्वारा विभाग को कई बार सूचित किया गया, मगर विभाग ने अभी तक कोई सुध नही ली है। जंगल होने के कारण कई बार विद्यालय परिसर में ही तेंदुआ एवं जंगली जानवर दिखाई देते है।

यह भी पढ़ें: पांच वर्षो से पानी की किल्लत झेल रहे ग्रामीण