विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भांग की खेती के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाएगा भाजयुमो

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 12 Nov 2016 02:43 PM (IST)Updated: Sun, 13 Nov 2016 05:45 AM (IST)

सरकार की भांग की खेती को बढ़ावा देने की नीति के खिलाफ भाजयुमो ने राज्यभर में हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय किया है। युवा मोर्चा बेरोजगारी मुद्दे पर भी आंदोलन करेगा।

News Article Hero Image

अल्मोडा, [जेएनएन]: प्रदेश सरकार की भांग की खेती को बढ़ावा देने की नीति का भाजपा ने कड़ा विरोध किया। भाजयुमो ने इसके खिलाफ राज्यभर में हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय किया है।
भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री गुंजन सुखीजा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि हस्ताक्षर अभियान मंडल स्तर से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को अधिकाधिक मोर्चे से संख्या में जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। काम तेजी से चल रहा है।

पढ़ें-उत्तराखंड में भाजपा की परिवर्तन रैली से पहले मिले नए संकेत
उन्होंने कहा कि काले धन को लेकर देश भर में चल रही सर्जिकल स्ट्राइक से लोगों में जबर्दस्त उत्साह है। युवा मोर्चा बेरोजगारी व राज्य में भांग की खेती को बढावा देने देने जैसे मुददे लेकर अभियान चलाएगा। इस मौके पर मोर्चे के जिलाध्यक्ष महेश नयाल भी मौजूद थे।
पढ़ें: शपथपत्र भराकर निर्दलीय को समर्थन देगा उत्तराखंड विकल्प: लखेड़ा

पढ़ें-उत्तराखंड: पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट भाजपा में शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।