विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मरने से पहले पापा फोन पर बोले थे; 'कोई मुझे मारना चाहता है'

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Tue, 10 Jan 2017 01:09 PM (IST)Updated: Wed, 11 Jan 2017 06:03 AM (IST)

घर में एक अधेड़ का घुटने के बल फंदे से लटकता हुआ शव मिला। मृतक के शरीर पर चोट के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अल्मोड़ा, [जेएनएन]: अल्मोड़ा में एक अधेड़ का मृत शरीर अपने घर पर फंदे से लटकता मिला। शव घुटने के बल पर फंदे से लटकता हुआ मिला है। पुलिस को मृतक के शरीर पर चोट के भी निशान मिले हैं। साथ ही चौंकाने वाली बात यह है कि मौत से पहले मृतक के अपने बेटे को फोन पर बताया था कि कोई उसकी जान लेना चाहता है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है।

मामला अल्मोड़ा के हवालबाग ब्लॉक के गधौली गांव का है। दिल्ली में प्राइवेट जॉब करने वाले पान सिंह मेहरा (45 वर्ष) डेढ़ महीने पहले अपने किसी रिश्तेदार की शादी में घर आए थे। घर में उनके अलावा दूसरी पत्नी भगवती और पिता जमन सिंह मेहरा भी थे।

पढ़ें: घर से कुछ दूर महिला का शव पेड़ से लटका मिला, दहेज हत्या का अंदेशा

पान सिंह के बेटे शंकर ने पुलिस को बताया कि मौत से पहले रात साढ़े नौ बजे करीब उनका फोन उसे आया था। हरियाणा में रह रहे शंकर ने बताया कि पिता पान सिंह ने उसे बताया कि उनकी जान को खतरा है। बताया कि कुछ लोग उन्हें मारने आए है।

पढ़ें: अल्मोड़ा में बहुचर्चित संजय हत्याकांड का खुलासा, दोस्तों ने मारी थी गोली

बेटे को वारदात के पीछे सौतेली मां के हाथ होने का शक जताया है। कहा कि पिता ने मार पीट करने वालों में बागेश्वर के एक युवक का नाम बताया जो सौतेली मां का रिश्तेदार भी है। पटवारी का कहना है कि मामला संदिग्ध है।

पढ़ें: पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर पति को मार डाला