विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाराणसी में सेक्स रैकेट, चार लड़कियों सहित संचालक गिरफ्तार

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 04 Dec 2017 03:25 PM (IST)Updated: Mon, 04 Dec 2017 04:27 PM (IST)

वाराणसी पुलिस ने कल देर शाम सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। संचालक समेत चार लड़कियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ...और पढ़ें

वाराणसी में सेक्स रैकेट, चार लड़कियों सहित संचालक गिरफ्तार
वाराणसी में सेक्स रैकेट, चार लड़कियों सहित संचालक गिरफ्तार

वाराणसी (जेएनएन)। देश की साहित्यिक व सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी में कल एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट पकड़ा गया। यहां से गेस्ट हाउस के संचालक के साथ चार लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। 

वाराणसी पुलिस ने कल देर शाम सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान गेस्ट हाउस के संचालक समेत चार लड़कियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गेस्ट हाउस में चारों लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिली हैं। गेस्ट हाउस में पुलिस की टीम के पहुंचते ही करीब आधा दर्जन युवक व युवतियां मौके से फरार हो गए। मामला भेलूपुर थानाक्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम ने कल देर शाम होमलैंड गेस्ट हाउस में छापा मारा। जहां छापेमारी की कार्रवाई के दौरान गेस्ट हाउस के कमरे में तीन महिलाएं व एक युवती बेहद ही आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। इनके साथ एक युवक था। पुलिस के आने की भनक पर अन्य कमरों से कई युवक व दो युवतियां फरार हो गए। पकड़ी गई महिलाएं जौनपुर, गाजीपुर और बिहार की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस ने होमलैंड गेस्ट हाउस के संचालक यासीन को भी गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई एक महिला ने बताया कि यहां पर किसी के साथ कोई जबरदस्ती देह व्यापार नहीं करवाता। जो भी होता है वो सहमति और रजामंदी से ही होता है। मुझे अपना पेट चलाने के लिए बहुत कुछ करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: गुंडों को सही जगह पर पहुंचा रही योगी आदित्यनाथ सरकार: टीएस रावत

पुलिस को भेलूपुर थाना क्षेत्र के श्यामा नगर कॉलोनी में सेक्स रैकेट की सूचना काफी पहले से मिल रही थी। पॉश कॉलोनी में शुमार श्यामा नगर में महीनों से गेस्ट हाउस का संचालन हो रहा था। कुछ दिनों से देर रात्रि तक लोगों का आना जाना लगा रहता था।

यह भी पढ़ें: EVM पर सीएम योगी आदित्यनाथ का बसपा सुप्रीमो मायावती को करारा जवाब

इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने कई बार पुलिस से की थी लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ न लगने से पुलिस अक्सर कार्रवाई से बच रही थी। इस बीच अचानक कल काफी भीड़ देखकर सीओ भेलूपुर एपी सिंह के साथ पुलिस ने धावा बोला। 

यह भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सुनी 150 से अधिक की फरियाद 

सुनसान कॉलोनी में अराजकता

वाराणसी में ठंड की शुरुआत होते ही रात्रि नौ बजते-बजते लोग घरों में दुबक जाते थे। इसी का फायदा उठा संचालक इस सेक्स रैकेट को परवान चढ़ाता था। जब अराजकता ज्यादा बढ़ गई तो स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत की और फिर पुलिस ने यहां पर कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें: केंद्र व यूपी के बाद अब प्रदेश के महानगरों में भी भाजपा की सरकार

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।