विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्कर्म का प्रयास करने वाला विधायक का गनर निलंबित

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Mon, 24 Jul 2017 08:31 AM (IST)

इस मामले में विधायक का नौकर भी आरोपी बनाया गया है, ड्राइवर की भूमिका के बारे में भी पुलिस जांच कर रही है।

दुष्कर्म का प्रयास करने वाला विधायक का गनर निलंबित
दुष्कर्म का प्रयास करने वाला विधायक का गनर निलंबित

वाराणसी (जागरण संवाददाता)। लखनऊ की बटलर पैलेस कालोनी में बनारस कैंट के भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव के आवास में युवती संग दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी गनर मनोज तिवारी को एसएसपी आरके भारद्वाज ने निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच कराई जा रही है। गनर इससे पूर्व एडीजी के यहां तैनात था। करीब 21 दिन पूर्व उसे विधायक के गनर के रूप में तैनात किया गया था।

इस मामले में विधायक का नौकर भी आरोपी बनाया गया है, ड्राइवर की भूमिका के बारे में भी पुलिस जांच कर रही है। गत गुरुवार की देर रात आरोपित गनर व नौकर ने वारंट का झांसा देकर युवती व उसकी मां को बुलाया था। इस दौरान आरोपियों ने युवती संग दुष्कर्म करने की कोशिश की।

घटना की जानकारी होने पर विधायक ने खुद ही गनर को साथ ले जाकर उसकी गिरफ्तारी भी कराई थी। विधायक सौरभ श्रीवास्तव के मुताबिक गनर के बैग में कामोत्तेजक दवा भी मिली थी। लिखा पढ़ी में उसे नहीं दिखाने पर विधायक ने नाराजगी भी जाहिर की। दागी गनर ने विधायक व एडीजी के स्क्वाएड में तैनाती के पूर्व नौ महीने जंसा थाने पर ड्यूटी की थी।

यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद के खिलाफ आज दाखिल होगा आरोप पत्र

वहां से उसे पुलिस लाइन भेजा गया था। वह तीन से 24 जून तक जोन एडीजी के स्क्वाएड में तैनात रहा। विधायक के मुताबिक पुलिस इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही थी। यदि उनका दबाव नहीं पड़ता तो मामला रफा दफा हो जाता।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में शादी का झांसा देकर सात साल तक शारीरिक शोषण