विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निकाय चुनाव को लेकर सीएम योगी गंभीर, कहा दुरुस्त करवाएं मतदाता सूची

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 27 May 2017 08:49 AM (IST)Updated: Sat, 27 May 2017 09:11 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निकाय चुनाव के मद्देनजर वर्तमान में जो पुनरीक्षित मतदाता सूची जारी हुई है, उसमें ...और पढ़ें

निकाय चुनाव को लेकर सीएम योगी गंभीर, कहा दुरुस्त करवाएं मतदाता सूची
निकाय चुनाव को लेकर सीएम योगी गंभीर, कहा दुरुस्त करवाएं मतदाता सूची

वाराणसी (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के साथ सरकार बनाने के बाद अब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ध्यान निकाय चुनाव पर है। वह इसको लेकर बेहद गंभीर है। वाराणसी में कल रात उनकी गंभीरता झलक ही गई।

वाराणसी के सर्किट हाउस में रात जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निकाय चुनाव के मद्देनजर वर्तमान में जो पुनरीक्षित मतदाता सूची जारी हुई है, उसमें भारी गड़बड़ी की गई है। सूची में हजारों मतदाताओं के नाम गायब हैं। अब मौका मिला है, आप लोग मतदाता सूची को दुरुस्त करवाएं और घर-घर जाकर छूटे नाम दर्ज कराएं। 

योगी ने कहा कि निकाय चुनाव में जीत के संकल्प के साथ मैदान में उतरें। इसके लिए नगर विकास की योजनाओं को गति दिलाने के साथ ही जनता तक पहुंचाने की कवायद में पुरजोर जुट जाएं। मुख्यमंत्री ने संकेत दिए कि 15 दिनों के अंदर लेवल टू व थ्री के अफसरों की लिस्ट जारी कर उनके तबादले की कार्यवाही शुरू हो जाएगी। इसमें नगर निगम, शिक्षा व जल निगम विभाग के अफसर प्रमुख रूप से होंगे।

यह भी पढ़ें: भाजपा शासन की अराजकता के खिलाफ समाजवादी आंदोलन की घोषणा

उन्होंने कहा कि यह पहली बार हो रहा है कि विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के साथ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे जिससे योजना की प्राथमिकता व प्रगति की जानकारी होगी जिसके सापेक्ष योजनाओं की निगरानी कर सकेंगे। 

यह भी पढ़ें: सहारनपुर को लेकर भिड़ीं भाजपा-बसपा, माया और केशव में आरोप प्रत्यारोप

मुझसे साझा करें विकास योजनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के विकास का संकल्प दोहराया। उन्होंने साफ कहा कि यदि जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी के पास नई योजना है तो मुझसे साझा करें या फिर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को बताएं। 

यह भी पढ़ें: अजूबा फूलः बहराइच की धरती पर खिले अनोखे फूल से लोग अचंभित

गंगा किनारे के गांव हों ओडीएफ

मुख्यमंत्री ने गंगा की निर्मलता को लेकर संजीदा रहने का निर्देश देते हुए किनारे के सभी गांवों को ओडीएफ कराने को कहा। उन्होंने कहा कि गंगा नदी के किनारे नीम, पीपल, पाकड़ आदि पौधे रोपें। उनके साथ बैठक में जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने भी सुझाव दिए।