विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बम बम बोल रहा है काशी' पर प्रियंका चोपड़ा को नोटिस

By Edited By:
Published: Fri, 03 Jun 2016 02:21 AM (IST)

वाराणसी : मशहूर गीत 'बम बम बोल रहा है काशी' के लेखक व गायक नीरज सिंह ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को

News Article Hero Image

वाराणसी : मशहूर गीत 'बम बम बोल रहा है काशी' के लेखक व गायक नीरज सिंह ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को नोटिस भेजा है। उन्होंने प्रियंका पर गीत का टाइटिल चुराने का आरोप लगाया है। बनारस के गायक नीरज ने बताया वर्ष 2002 में काशी के लिए यह गीत लिखा और गाया था। फिर गीत के टाइटिल का कापीराइट भी कराया था। प्रियंका चोपड़ा एक भोजपुरी फिल्म की प्रोड्यूसर हैं जिसका टाइटिल उन्होंने 'बम बम बोल रहा है काशी' रखा है। मैंने अपने वकील के जरिए 23 मई को प्रियंका को लीगल नोटिस भेजा है। नीरज ने बताया प्रियंका ने कॉपीराइट अधिनियम का उल्लंघन किया है। अभी तक प्रियंका चोपड़ा का कोई जवाब नहीं आया है। फिल्म के अभिनेता दिनेश लाल यादव व डायरेक्टर संतोष मिश्रा हैं।

जनवरी में मुंबई में प्रियंका ने एक प्रेसवार्ता में इस टाइटिल व फिल्म का खुलासा किया था। नोटिस में नीरज ने प्रियंका से हर्जाने के तौर पर दो करोड़ रुपये, फिल्म का प्रोडक्शन रोकने, टाइटिल का सुझाव देने वाले व्यक्ति का नाम बताने की मांग की है। कहा है कि फिल्म बनाने के लिए प्रियंका को उनसे बात करनी होगी। आपसी समझौते के बाद ही कुछ सोचा जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।