यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सदन की मर्यादा व गरिमा का ध्यान रखना चाहिए

वाराणसी : लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने बसपा सांसद शफीर्कुरहमान पर राष्ट्रीय गीत के दौरान संसद के बाहर चलने जाने के सवाल पर कहा कि इस वाक्या को सदन व पूरा देश देखा। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। सदन की अपनी मर्यादा व गरिमा होती है। सभी को इसका ध्यान रखना चाहिए।
वह रविवार को छावनी क्षेत्र स्थित एक होटल में मीडिया से मुखातिब थी। उन्होंने कहा कि देश में सदन को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। अगर किसी मुद्दे पर राजनीति होती भी है तो इस बात पर ध्यान रखना चाहिए कि उससे सदन की गरिमा को चोट न पहुंचे। दुष्कर्म की घटनाओं पर कहा कि यह गंभीर विषय है कानून अपना काम कर रहा है। भ्रष्टाचार गंभीर रोग है इसे खत्म होना चाहिए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
