विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उन्नाव में बम-गोली चला आठ को किया घायल, दारोगा झोंका फायर

By Nawal MishraEdited By:
Published: Tue, 13 Sep 2016 11:21 PM (IST)Updated: Tue, 13 Sep 2016 11:30 PM (IST)

उन्नाव के पंसरिया गांव में आज शाम नशे में धुत एक सिरफिरे ने बम व गोली चलाकर आठ लोगों को घायल कर दिया।

News Article Hero Image

उन्नाव (जेएनएन)। उन्नाव जिले के पंसरिया गांव में आज शाम नशे में धुत एक सिरफिरे ने बम व गोली चलाकर आठ लोगों को घायल कर दिया। उसने पहले पिता-पुत्र को घायल किया, घायलों को बचाने पहुंचे एक युवक को भी उसने गोली मार दी। मामला बढ़ता देख गांव वालों ने सिरफिरे को दौड़ाया तो वह भीड़ पर बम फेंकने लगा। उसे पकडऩे पहुंचें दारोगा व सिपाही पर भी फायर झोंक दिया, जिससे वे बाल-बाल बच गए। गांव वाले जब तक उसे काबू में करते तब तक उसने अपनी गर्दन पर चाकू मारकर अपने को गंभीर रूप से घायल कर लिया।

आज शाम करीब पांच बजे थाना बीघापुर के पंसरिया गांव निवासी सुरेश पुत्र भगवती नशे में धुत हो अपने घर पहुंचा। सबसे पहले उसने पड़ोसी पिता-पुत्र पर चाकू से हमला किया, उनको बचाने आए रमेश सोनी पर तमंचे से फायर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली और बम चलने के बीच चीख पुकार सुन गांव के लोगों की भीड़ ने जब सिरफिरे को पकडऩा चाहा तो उसने उन पर भी बम फेंकने लगा। रामनाथ, मुन्नीलाल व कमल आदि बम के छर्रे से लगने से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंचें दारोगा व सिपाही पर भी उसने फायर झोंक दिया, दोनों बाल-बाल बच गए। बाद में भीड़ द्वारा पकड़े जाने पर सिरफिरे ने अपनी गर्दन में चाकू मारकर अपने को गंभीर रूप से घायल कर लिया। रमेश सोनी की हालत नाजुक होने पर कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सीओ आरके चतुर्वेदी ने बताया कि सुरेश नशे में धुत होकर उत्पात कर रहा था पड़ोसियों द्वारा आपत्ति जताने पर वह हमलावर हो गया। वह तमंचा और देशी सुतली बम कहां से लाया इसकी जांच करायी जाएगी।