विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किशोरी को अगवा कर किया दुराचार

By Edited By:
Published: Wed, 29 Jan 2014 10:06 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2014 10:08 PM (IST)

News Article Hero Image

सुल्तानपुर : नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घरहांखुर्द मुहल्ले की एक किशोरी को अगवा कर दुराचार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

घरहांखुर्द निवासी पंद्रह वर्षीया अफसाना बानों (काल्पनिक नाम) द्वारा नगर कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली अंतर्गत पिंडारा गांव निवासी परवेज अहमद उसे बहला-फुसलाकर 12 जनवरी को अगवा कर ले गए। आरोप है कि तीन दिनों तक परवेज ने उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। 15 जनवरी को किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद वह घर लौटी। परिवारीजनों को आपबीती बताई और नगर कोतवाली में जाकर तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनीं। आखिरकार बुधवार को अफसाना बानों परिवारीजनों के साथ अपर पुलिस अधीक्षक डीपीएन पांडेय से मिली। जिस पर एएसपी ने नगर कोतवाल को शीघ्र मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर कोतवाल जितेंद्र गिरि के अनुसार मामले में परवेज व उसके माता-पिता समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर