विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएमओ व चिकित्सकों से पूछताछ करेगी सीबीआइ

By Edited By:
Published: Wed, 09 Oct 2013 09:47 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2013 09:48 PM (IST)

News Article Hero Image

सुल्तानपुर : अंधता निवारण अभियान में घोटाले की जांच कर रही सीबीआइ ने जिले के दो पूर्व सीएमओ व चार चिकित्सकों को बयान के लिए लखनऊ तलब किया है। एनआरएचएम घोटाले के संबंध में सुल्तानपुर जिले से संबंधित तीन मुकदमें दर्ज किए गए हैं।

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत संचालित अंधता निवारण शिविरों में प्राथमिक जांच से लाखों रुपये घोटाले का पर्दाफाश हुआ था। तब सीबीआइ ने दर्जनभर लोगों पर तीन मुकदमें दर्ज किए थे। सीबीआइ के विवेचक इंस्पेक्टर विनोद चंद्र तिवारी ने नोटिस भेजकर प्रतिरक्षण टीकाकरण प्रभारी डॉ.उमेश गुलाटी, नेत्र सर्जन डॉ.श्याम भार्गव, क्षयरोग अधिकारी वीके सोनकर व डॉ.केआर लाल के साथ यहां पूर्व में तैनात रहे सीएमओ जीपी कुशवाहा व एनआरएचएम के सीएमओ वीके सिसौदिया को लखनऊ तलब किया है। सूत्र बताते हैं कि इन सभी को पंद्रह अक्टूबर तक अलग-अलग बुलाकर बयान लिया जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।