विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सपा बनाएगी बूथवार सदस्य, चलेगा अभियान

By Edited By:
Published: Sat, 02 Aug 2014 08:39 PM (IST)

News Article Hero Image

सुल्तानपुर : समाजवादी पार्टी बूथ स्तर पकड़ मजबूत करने के लिए फिक्रमंद है। जिलाध्यक्ष ने सुपर मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय पर शनिवार को आयोजित मासिक बैठक में इस बात के संकेत दिए। प्रत्येक बूथ पर सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया।

जिलाध्यक्ष प्रो.राम सहाय यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई। जिसमें मासिक प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष ने पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इसके लिए बूथवार सदस्य बनाने का कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष ने कहाकि सक्रिय सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने में कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाएं। इस मौके पर विधायक अरुण के प्रतिनिधि अशोक वर्मा, रामरतन यादव, राधेश्याम, मो.अहमद, महादेव यादव, खुर्शीद अहमद, हाजी हसन, अलीमुद्दीन, सूर्यलाल, विजय गौतम, फूलचंद्र, सत्यपाल, उमाकांत, अनीस चौधरी, सत्यनारायण आदि मौजूद रहे। बैठक में जिलाध्यक्ष सभी पदाधिकारियों को लखनऊ में आगामी पांच अगस्त को प्रस्तावित जनेश्वर मिश्र पार्क के उद्घाटन में पहुंचने का आह्वान किया।