विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कार्डधारकों को नहीं मिल रहा राशन, शिकायत

By Edited By:
Published: Sun, 08 Sep 2013 01:17 AM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2013 01:18 AM (IST)

News Article Hero Image

सुल्तानपुर : तहसील के चाचिकपुर गांव के कार्डधारकों को कोटेदार खाद्यान्न नहीं दे रहा है। गरीब तबके के लोगों को सरकारी दर पर खाद्यान्न नहीं मिलने से उन्हें परेशानी हो रही है। मामले की शिकायत ग्रामीणों ने तहसील दिवस में एसडीएम से की है।

गांव के राधेश्याम, कुट्टा, श्यामादेवी, शिवपूजन, मक्खन लाल आदि के मुताबिक कोटेदार ने उन्हें बीते दो माह का राशन नहीं दिया है। जबकि उन्हें बीते आठ सालों से सरकारी दर पर राशन मिलता रहा। इनमें से कई बीपीएल कार्डधारक भी हैं। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि मामले की शिकायत एसडीएम और तहसील प्रभारी से की जा चुकी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।