विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गैस गोदाम पर उपभोक्ताओं का हंगामा

By Edited By:
Published: Fri, 12 Sep 2014 09:33 PM (IST)

News Article Hero Image

सुल्तानपुर : रसोई गैस सिलेंडर न मिलने से क्षुब्ध उपभोक्ताओं का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। स्थानीय गैस एजेंसी के गोदाम का घेराव कर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे डीएसओ ने लोगों को शांत कराया। इसके बाद अपनी मौजूदगी में गैस सिलेंडर का वितरण कराया।

स्थानीय एक गैस एजेंसी के गोदाम पर शुक्रवार को सुबह सैकड़ों की संख्या में लोग गैसे लेने के लिए कतार लगाए थे। काफी देर तक गोदाम संचालक द्वारा गैस वितरण न शुरू किए जाने पर लोगों आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना जिलापूर्ति अधिकारी अजय सिंह को दी गई। मौके पर पहुंचे सिंह ने मामले की जांच की और फिर अपनी मौजूदगी में रसोई गैस सिलेंडर का वितरण शुरू कराया। जिलापूर्ति अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि कस्बे के उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग कराए। उसके बाद उनके घर पर तीन दिन के अंदर सिलेंडर पहुंचेगी। गांव के लोग एजेंसी से पर्ची के माध्यम से गैस प्राप्त करें।