विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिंदू संगठन की मजबूती सभी समस्याओं का हल

By Edited By:
Published: Sun, 11 Jan 2015 06:32 PM (IST)

सोनभद्र : नगर स्थित हाईडिल मैदान में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का स्वयं सेवक संगम कार्यक्रम

News Article Hero Image

सोनभद्र : नगर स्थित हाईडिल मैदान में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का स्वयं सेवक संगम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान स्वयं सेवकों ने पूरे नगर में पथ संचलन कर शांति मार्च निकाला। इसमें जनपद के स्वयं सेवक मौजूद रहे।

पथ संचलन के दौरान आरएसएस कार्यकर्ता कदम से कदम मिलाकर देश भक्ति गीत व भारत माता की जय के जयकारे लगा रहे थे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरिश ने कहा कि हिंदू संगठन ही सभी समस्याओं का हल है। जब-जब हिंदू संस्कृति कमजोर हुई है, तब-तब देश को समस्याओं से गुजरना पड़ा है। देश का मजहब के नाम पर बंटवारा इसका उदाहरण है। संगठन मंत्री ने घर वापसी के मद्दे का पक्ष लेते हुए कहा कि यह कोई नया कार्यक्रम नहीं है। सदियों पहले भी हमारे पूर्वजों ने पूरे विश्व को आर्य बनाने की बात कही थी जिसे आज भी किया जा रहा है।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि परमेश्वर, जिला प्रचार श्रवण कुमार, जिला कार्यवाह धनंजय पाठक, धर्मवीर तिवारी, नंदलाल शुक्ला, हर्ष अग्रवाल, कीर्तन, आलोक चतुर्वेदी आदि रहे।

नन्हे स्वयं सेवक रहे आकर्षण के केंद्र

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सेवक संगम कार्यक्रम के दौरान निकाले गए पथ संचलन में नन्हे स्वयं सेवक आकर्षण का केंद्र रहे। बड़ों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे नन्हे स्वयं सेवकों का जोश देख लोग हतप्रभ रह गए। भारत माता की जय व राष्ट्रीय गीत गाते स्वयं सेवकों ने बरबस सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रखा था।

सुरक्षा के रहे व्यापक इंतजाम

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पथ संचलन के दौरान व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल के साथ पीएससी के जवान भी पथ संचलन के दौरान आगे-आगे चल रहे थे। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर भी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निबटा जा सके।

हाईडिल मैदान पोस्टरों से पटा

सोनभद्र : लाख कवायद के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में संघ का प्रभुत्व किस कदर हावी है उसका नजारा रविवार को नगर के हाईडिल मैदान पर देखने को मिला। पूरा मैदान पार्टी के नेताओं की होर्डिग के साथ पटा हुआ था। कुछ लोग 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी के लिए संघ पदाधिकारियों को आकर्षित करना चाहते हैं। बहरहाल जो भी हो सेवक संगम कार्यक्रम को राजनीतिक रंग देने में भाजपा के पदाधिकारियों ने कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी।