विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अधिक मतदान कर अच्छे प्रतिनिधि का करें चुनाव

By Edited By:
Published: Wed, 16 Apr 2014 06:53 PM (IST)

News Article Hero Image

ओबरा (सोनभद्र) : बिल्ली-मारकुंडी में मौजूद ब्लाक संसाधन केंद्र पर मतदाता जागरुकता चौपाल का आयोजन आकाशवाणी व जिला निर्वाचन अधिकारी के संयोजन में हुआ, जिसमें 12 मई को वोट डालने की मतदाताओं से गुजारिश की गई। स्वीप एंवेस्डर कवित्री रचना तिवारी ने आए मतदाताओं से कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट जरूर करें। वोट देकर देश के विकास में योगदान दें। आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रमुख जीपी निराला ने कहा कि अच्छा मौका है। इसे न गंवाए। वोट देकर अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव करें, जिससे विकास में गति आ सके। वोट आपका का अधिकारी है, जिसका प्रयोग जरूर करें। मतदाता जागरुकता अभियान में स्वीप कोआर्डिनेटर डॉ. प्रमोद कुमार, सहायक नोडल अधिकारी ओम प्रकाश, सुरेश तिवारी शामिल थे। मतदाता जागरुकता में आश्चर्य तो तब हुआ जब कई ने कहा कि अभी तक वोट तक मांगने नहीं आए हैं।

साहब! कुछ काम कराएंगे।

जागरुकता के दौरान वोटरों ने कहा कि शौचालय, पानी, सड़क, बिजली नहीं है। वोट तो हम देंगे पर साहब! कुछ काम कराएंगे। बता दें कि पिछले दिनों खैरटिया और बिल्ली गांव में बड़ी संख्या में लोगों ने समस्याओं के समर्थन में मतदान बहिष्कार का फैसला लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।