विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से आइटीआइ छात्र समेत दो की मौत

By Edited By:
Published: Mon, 20 Jan 2014 06:42 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2014 06:44 PM (IST)

News Article Hero Image

सोनभद्र/गुर्मा : सोनांचल में ठंड का कहर जारी है। ठंड से रविवार की रात आइटीआइ छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। जिले में अब तक ठंड से मरने वालों की संख्या छह हो गई है।

राब‌र्ट्सगंज के विकास नगर निवासी मनीष सिंह (22) पुत्र सूर्यभान सिंह रविवार की रात ठंड का शिकार हो गया। हालत गंभीर हुई तो परिवार के लोग उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले गए लेकिन वहां से भी उसे रेफर कर दिया गया। उपचार के लिए वाराणसी ले जाते समय मनीष ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वह डाला में स्थित जेपी के विश्वकर्मा औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में द्वितीय वर्ष (फीटर) का छात्र था। ठंड से उसकी मौत की सूचना जैसे ही कालेज में पहुंची शोक की लहर दौड़ गई। प्रशिक्षण केंद्र परिसर में हुई शोक सभा में दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर डाला जेपी समूह के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मानव संसाधन आर चतुर्वेदी, वरिष्ठ महाप्रबंधक शिक्षा कैप्टन आरजे पांडेय, प्रधानाचार्य सुजीत दुबे, संजय मिश्रा, छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

दूसरी घटना चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी ग्राम पंचायत के कोल बस्ती की है। इस बस्ती निवासी रामदुलारे कोल की सात वर्षीय पुत्री काजल की मौत हो गई। ग्रामीणों की माने तो गरीबी का दंश झेल रहे तमाम लोगों के पास ठंड से बचने का कोई उपाय नहीं है। ऐसे लोगों को जिला प्रशासन से भी कोई राहत नहीं मिल रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर