विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मानवाधिकार ने दर्ज किया मुकदमा

By Edited By:
Published: Fri, 06 Dec 2013 07:41 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2013 07:42 PM (IST)

News Article Hero Image

दुद्धी (सोनभद्र) : पीयूसीएल की जांच रिर्पोट को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी सीआइएसएफ के जवानों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बताते चले कि सितंबर में सीआइएसएफ के जवानों ने कथित कबाड़ चोरी के आरोप में दस लोगों की पावर प्रोजेक्ट परिसर शक्तिनगर में बर्बरता पूर्वक पिटाई किया था। इस घटना का सचित्र समाचार विभिन्न अखबारों में छपा था। इस समाचार को संज्ञान लेते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष श्यामाचरण गिरी ने मामले की जांच का जिम्मा ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी को सौंपा था। पांच सदस्यीय टीम ने मौके पर जाकर आरोपी, पीड़ित व पुलिस के बयान के आधार पर अपनी जांच रिर्पोट जिला कमेटी के माध्यम से मानवाधिकार आयोग को भेजा था। इस पर आयोग ने गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। इसकी सूचना आते ही श्री चंद्रवंशी ने मीडिया को सूचना देते हुए बताया कि भविष्य में भी यदि कोई इस तरह का मामला संज्ञान में आया तो संगठन पीड़ितों की मदद करने का तत्पर रहेगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर