विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लू से महिला मरी

By Edited By:
Published: Sun, 26 May 2013 05:43 PM (IST)Updated: Sun, 26 May 2013 05:47 PM (IST)

News Article Hero Image

गोविंदपुर : आसमान से बरस रही आग व गर्म हवाओं के थपेड़ों से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के लौबंद गांव में लू लगने से शनिवार की रात सविता (40) की मौत हो गई। इस तरह जिले में लू से मरने वालों की संख्या दो हो गई है। इसके दो दिन पहले बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव में लू लगने से बीमार चल रही महिला की मौत हो गई थी। सविता के शव को रविवार की सुबह पुलिस ने कब्जे में लिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया गया है। तेज धूप व गर्म हवाओं से लोगों के खाट पकड़ने का सिलसिला जारी है। डायरिया के रोगियों की भी तादाद बढ़ गई है। बभनी के असनहर गांव में शुक्रवार की रात डायरिया से एक महिला की मौत हो चुकी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर