विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो हत्याओं से लोगों में दहशत

By Edited By:
Published: Sat, 15 Feb 2014 12:02 AM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2014 12:03 AM (IST)

News Article Hero Image

सीतापुर: जिले के रामकोट थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि मानपुर थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला है। संबंधित थानों की पुलिस ने घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम गोरा निवासी 22 वर्षीय अच्छेलाल को गांव के ही विनोद व सीताराम बुलाकर गांव के बाहर ले गए। बताया जाता है कि वहां गांव का वीरेंद्र पहले से ही मौजूद था। अच्छेलाल के वहां पहुंचते ही वीरेंद्र से तकरार होने लगी। इसी बीच वीरेंद्र ने अवैध तमंचा निकालकर अच्छे लाल पर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही अच्छेलाल गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। फायर व चीख सुनते ही गांव के लोग दौड़ पड़े। उन्हें अपनी तरफ बढ़ते देख वीरेंद्र समेत सीताराम व विनोद भी मौके से फरार हो गए। गांव के लोग जब तक वहां पहुंचे, तब तक अच्छेलाल दम तोड़ चुका था। घटना के संबंध में परिवारीजनों ने गांव के वीरेंद्र, विनोद व सीताराम के खिलाफ रामकोट थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है, वे अच्छेलाल के दोस्त ही थे। नामजद लोगों में विनोद व सीताराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीरेंद्र की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।

मानपुर संवादसूत्र के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम बन्नी घुरैन निवासी 22 रामभुवन उर्फ राम शुक्ला पर गांव के ही शिवराम व उसके परिवार के सदस्यों ने जमकर लाठियां बरसाई। जिससे रामभुवन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिवारीजनों ने इस संबंध में गांव के शिवराम, मंजेश, राधा आदि के खिलाफ थाने में तहरीर दी। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया गया है। पुलिस ने इस मामले में शिवराम को गिरफ्तार कर लिया है।