विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या

By Edited By:
Published: Tue, 12 Nov 2013 11:06 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2013 11:07 PM (IST)

News Article Hero Image

सीतापुर : पिसावां थाना क्षेत्र में एक बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। उसका शव एक गन्ने के खेत में निर्वस्त्र पड़ा पाया गया है। पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। फौरी तौर पर हत्या का अभियोग दर्ज किया गया है। आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।

पिसावां थाना क्षेत्र के ग्राम बिजौली निवासी 11 वर्षीय एक बालिका सोमवार की शाम गांव के बाहर खेतों में शौच के लिए गई थी। उसके बाद वह लौटकर घर नहीं पहुंची। परिवारीजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह गांव के नत्था राठौर के खेत में बालिका का शव निर्वस्त्र पड़ा पाया। उसके गले में दुपटटे का फंदा कसा हुआ था। शरीर के कई अंगों से खून रिस रहा था। परिवार ने दुष्कर्म व हत्या का संदेह जताया है। इस संबंध में परिवार के सदस्य ने गांव के ही अशोक मिश्रा के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मौके पर पहुंचे एएसपी हरदयाल सिंह ने परिवारवालों से जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक राकेश चंद्र शाहू ने बताया कि तहरीर में दुष्कर्म का जिक्र नहीं है। हत्या व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि होते ही धाराओं को बढ़ाया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तार के निर्देश दिए गए हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर