विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानलेवा ठंड से एक और मौत

By Edited By:
Published: Wed, 08 Jan 2014 11:26 PM (IST)

News Article Hero Image

सीतापुर : पल-पल गिरता पारा और तेजी से बढ़ती गलन जानलेवा बनी हुई है। मंगलवार के बाद बुधवार को एक और युवक की ठंड के चलते मौत हो गई। जिससे इस साल ठंड से मरने वालों की संख्या दो हो गई है।

घटनाक्रम के अनुसार मछरेहटा ब्लॉक के फतेभर गांव निवासी कमलेश दीक्षित (45) बुधवार की शाम मछरेहटा कस्बे में चौराहे पर सब्जी खरीदने आए थे। सब्जी खरीद कर वह जब अपनी मोटर साइकिल में झोला बांध रहे थे, उसी समय वह अचानक गिर पड़े। चौराहे पर मौजूद ग्रामीण और दुकानदार उनको लेकर मछरेहटा सीएचसी गए, जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद मिश्रा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि कमलेश की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

पहाड़ों पर अगले चौबीस घंटों में बर्फबारी होने की संभावना वाली मौसम वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी ने जिले के लोगों में सिहरन भर दी है। कोहरे के चलते अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चलीं। बसें और ट्रेनों में यात्रियों की संख्या भी कम ही रही।

पिछले पांच दिनों से घने कोहरे और शीतलहरी से जूझ रहे सीतापुर के बाशिंदों को बुधवार को भी राहत नहीं मिली। बुधवार को समूचा जिला पूरा दिन कोहरे की घनी चादर में लिपटा रहा। पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन न होने से गलन में बढ़ोत्तरी हुई है। शीत लहरी के इस मौसम में लोग अपने घरों में रजाई के अंदर दुबके रहे। बाजारों में भी पूरा दिन सन्नाटा पसरा रहा। गलन भरे इस मौसम में सबसे ज्यादा राहगीरों और दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है। शहर में जलने वाले अलाव से यह अपने बदन को गर्मी पहुंचाते हैं। ठंड भरे इस मौसम में बस स्टेशन और रेलवे स्टेशनों पर सामान्य दिनों के मुकाबले कम भीड़भाड़ रही।

इनसेट

पारा पहुंचा 4 डिग्री सेल्सियस

सीतापुर : मंगलवार के मुकाबले बुधवार को पारे में दो डिग्री की गिरावट ने लोगों को पूरे दिन ठिठुरने को विवश रखा। बुधवार को कोहरे के आलम यह रहा कि दोपहर 1.30 बजे विजिबिलिटी (दृश्यता) महज 210 मीटर रही। पूरे दिन सूर्यदेव के न होने से लोग कांपने को विवश रहे। हवा की गति धीमी रहने से लोगों को थोड़ी राहत रही। दिन में 2.2 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोकि मंगलवार के मुकाबले दो-दो डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम में नमी (आद्रता) 88 प्रतिशत और ड्यू प्वांइट (ओस गिरने का मानक) 52 रिकार्ड किया गया।

कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाई ब्रेक

सीतापुर : घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है। यात्रियों को घंटों तक स्टेशन पर बैठकर अपनी ट्रेन के आने का इंतजार करना पड़ा। ऐशबाग से बरेली जाने वाली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटा देरी से पहुंची। ऐशबाग से बरेली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन दो घंटे लेट चली। पलिया से ऐशबाग जाने वाली पैसेंजर 1.30 घंटा और रूहेलखंड एक्सप्रेस 2 घंटा बिलंब से चली। स्टेशन अधीक्षक अलर टेटे ने बताया कि अप की ट्रेन लगभग सही जबकि डाउन का समय सही रहा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर