विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से मासूम की मौत

By Edited By:
Published: Tue, 01 Jan 2013 09:57 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jan 2013 09:58 PM (IST)

News Article Hero Image

सिद्धार्थनगर : स्थानीय तहसील अन्तर्गत ग्राम कंचनपुर में मंगलवार को ठंड की चपेट में आई मासूम बालिका की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी अखिलेश कुमार श्रीवास्तव पुत्र राम तीरथ लाल श्रीवास्तव के यहां गत 24 दिसंबर को सीएचसी बेवां में लड़की पैदा हुई थी। एक सप्ताह का समय ही गुजरा आज प्रात: उसे ठंड लग गई। सुबह परिवार जनों ने देखा कि बच्ची का चेहरा नीला पड़ रहा है। आपा धापी में अभी वह लोग उसे कहीं उपचार के लिए ले जाते इससे पहले उसने दम तोड़ दिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर