यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रबंध समिति की बैठक में शिक्षण सुधार पर जोर
श्रावस्ती : प्राथमिक स्कूलों की तस्वीर सुधारने के लिए संचालित मुस्कान परियोजना के तहत देहात संस्था न

श्रावस्ती : प्राथमिक स्कूलों की तस्वीर सुधारने के लिए संचालित मुस्कान परियोजना के तहत देहात संस्था ने जिलास्तरीय विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक की, जिसमें विद्यालय में शिक्षण एवं अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के तरीके बताए गए।
लक्ष्मनपुर में आयोजित प्रबंध समिति की बैठक में कहा गया कि विद्यालयों का मौकामुआइना कर शिक्षकों का सहयोग करें। यदि कहीं कोई खामी नजर आती है तो उसके संबंध में सुझाव दें। सिटकहवा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मैकू अली ने कहा कि छात्रों की स्कूल में उपस्थिति बढ़ी है। इस मौके पर जनपहल रेडियो लखनऊ से सोमवार व बुधवार को पौने तीन बजे से प्रसारित होने वाले 15 मिनट के कार्यक्रम को सुनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला में महिला सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। मुस्कान परियोजना की समन्वयक शिल्पी सिंह, प्रशिक्षण समन्वयक देवयानी चतुर्वेदी, ब्लॉक समन्वयक धनीराम, ओंकार, शिवप्रसाद, शिवपाल, जमुना प्रसाद, राकेश तिवारी, रागिनी, पूनम देवी आदि ने हिस्सा लिया।
