यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कार्यशाला में साक्षरता दर बढ़ाने पर चर्चा
श्रावस्ती : एक्शन एड एवं यूनीसेफ के सहयोग से देहात संस्था की ओर से संचालित मुस्कान परियोजना के तत्वा

श्रावस्ती : एक्शन एड एवं यूनीसेफ के सहयोग से देहात संस्था की ओर से संचालित मुस्कान परियोजना के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में जिले में साक्षरता दर को बढ़ाने पर चर्चा की गई। श्रावस्ती विधायक मुहम्मद रमजान ने संस्था के कार्यो की सराहना की।
बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने कहा कि कहा कि सर्वशिक्षा अभियान के तहत सभी लोगों को शिक्षा से जोड़ा जा रहा है। सर्वशिक्षा अभियान के जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय एवं साक्षरता के जिला समन्वयक उदयराज मिश्रा ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। इस दौरान मुस्कान परियोजना की निशा अंसारी, देवयानी चतुर्वेदी, शिल्पी सिंह, धनीराम, श्रीपाल, शिव प्रसाद, बिपाशा राय आदि मौजूद रहे।
