यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एक नजर
एक दिवसीय कार्यशाला आज श्रावस्ती : जिला पंचायत सभागार में दोपहर 12 बजे देहात संस्था द्वारा संचालि

एक दिवसीय कार्यशाला आज
श्रावस्ती : जिला पंचायत सभागार में दोपहर 12 बजे देहात संस्था द्वारा संचालित मुस्कान परियोजना के तहत शैक्षिक सुधार को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला में परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक व्यवस्था पर आधारित सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। परियोजना से जुड़ी शिल्पी सिंह ने बताया कि बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष साक्षी वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी एनपी सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी, सर्वशिक्षा अभियान के जिला समन्वयक अजीत कुमार उपाध्याय एवं संबंधित गांवों के प्रधान मौजूद रहेंगे।
जनजागरण रैली व गोष्ठी आज
श्रावस्ती: क्षेत्रीय प्रसार निदेशालय के तत्वावधान में जनता इंटर कॉलेज पटना खरगौरा में जनजागरण रैली व गोष्ठी का आयोजन किया जाएगी, जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान रीता वर्मा करेंगी। यह जानकारी क्षेत्रीय कार्यालय गोंडा के सहायक निदेशक गोपाल श्रीवास्तव ने दी।
हज यात्रा फार्म उपलब्ध
श्रावस्ती: राज्य हज समिति ने हज यात्रा पर जाने के लिए फार्म भरने की तिथि 24 जनवरी निर्धारित की है। फार्म मदरसा अरबिया अनवारुल उलूम भिनगा में उपलब्ध है। यह जानकारी जिला हज ट्रेनर इनामुलहक ने दी। उन्होंने बताया कि फार्म भरने की जिम्मेदारी सिराज अहमद को सौंपी गई है।
बोतलों में बिक रहा पेट्रोल
लक्ष्मनपुर: लक्ष्मनपुर बाजार में कई स्थानों पर खुलेआम बोतलों में डीजल व पेट्रोल की बिक्री की जा रही है। खुले आम बिक रहे डीजल व पेट्रोल दुर्घटना का सबब बने हुए हैं। इसके चलते कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जिम्मेदार सबकुछ जानते हुए भी अंजान बने हैं।
