विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैराना जैसे हालातः दुकानों के बाहर 'यह बिकाऊ है, लिख पुलिस को दी चाबियां

By Ashish MishraEdited By:
Published: Sat, 14 Jan 2017 09:26 PM (IST)Updated: Sat, 14 Jan 2017 09:37 PM (IST)

डकैती का राजफाश नहीं होने तक बाजार बंद रहेंगे। अनेक दहशतजदा दुकानदारों ने कैराना की तरह अपनी दुकानों पर लिख दिया यह दुकान बिकाऊ है।

कैराना जैसे हालातः दुकानों के बाहर 'यह बिकाऊ है, लिख पुलिस को दी चाबियां
कैराना जैसे हालातः दुकानों के बाहर 'यह बिकाऊ है, लिख पुलिस को दी चाबियां

शामली (जेएनएन)। पहले कैराना और अब हसनपुर लुहारी। डकैती से आहत व्यापारियों का दर्द व खौफ शनिवार को हसनपुर लुहारी के बाजारों में नजर आया। डकैती का पर्दाफाश नहीं होने से आहत व्यापारियों पर जब पुलिस ने दुकान खोलने का दबाव बनाया तो उन्होंने दुकानों की चाबियां सीओ और थानेदार के सामने रख दीं। साफ कहा, डकैती का राजफाश नहीं होने तक बाजार बंद रहेंगे। अनेक दहशतजदा दुकानदारों ने सोमवार को कैराना की तरह अपनी दुकानों पर लिख दिया, 'यह दुकान बिकाऊ है।

गुरुवार रात हसनपुर लुहारी में लकड़ी व्यापारी विनोद कुमार जिंदल व वीरसिंह के यहां डेढ़ दर्जन बदमाशों ने धावा बोलकर डकैती डाली थी। व्यापारी परिवार को बेरहमी से पीटा गया था। घटना के बाद से ही हसनपुर लुहारी के बाजार बंद हैं। शनिवार को हसनपुर लुहारी का माहौल कैराना जैसा था। गांववासी बाजार पहुंचे तो यहां व्यापारी हंस कुमार, रामनिवास, दीपक गर्ग, नरेन्द्र व कुलदीप कुमार ने पलायन का एलान करते हुए अपनी दुकानों पर लिखवा दिया कि 'यह दुकान बिकाऊ है। पुलिस ने बाजार खोलने व दुकानों पर लिखी सूचना हटाने का आग्रह किया। व्यापारियों ने एसओ से पूछा कि आपने 24 घंटे में डकैती खोलने की बात कही थी, तीन दिन बीतने पर भी डकैती नहीं खुली है। ऐसे में वह दुकानें कैसे खोलें।

दुकान खोलने से इंकार कर दिया। सीओ सुनील त्यागी व एसओ के ज्यादा दबाव देने पर व्यापारियों ने दुकान की चाबी उनके सामने डाल दी। अपनी दुकानों को बेचने की सूचना लिखने वाले व्यापारी लाला हंस कुमार, लाला रामनिवास, दीपक गर्ग, नरेन्द्र, कुलदीप कुमार ने बताया कि जब वह हसनपुर लुहारी में सुरक्षित नहीं है तो यहां रहकर क्या करेंगे? यहां से पलायन कर कम से कम उनकी जान तो बच जाएगी। पुलिस आज तक एक भी चोरी का राजफाश नहीं कर सकी। उन्होंने बताया कि पुलिस की बात पर उन्हें अब यकीन नहीं है। सीओ थानाभवन सुनील त्यागी ने कहा कि जल्द ही वह इसका राजफाश कर देगी। उधर, अखिल भारतीय वैश्य युवा महासभा के प्रदेश सचिव सचिन अग्रवाल, महामंत्री राजीव गर्ग, जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने चेतावनी दी कि डकैती का जल्द राजफाश नहीं होने पर जलालाबाद, थानाभवन ही नहीं, शामली, मुजफ्फरनगर के बाजार बंद करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।