विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गंगेरू में रहस्यमय बीमारी से तीन मासूमों की मौत

By Edited By:
Published: Wed, 22 Oct 2014 10:58 PM (IST)

कांधला : क्षेत्र के गांव गंगेरू में रहस्यमय बीमारी से पंद्रह दिन में तीन बच्चों की मौत होने से दहशत

News Article Hero Image

कांधला : क्षेत्र के गांव गंगेरू में रहस्यमय बीमारी से पंद्रह दिन में तीन बच्चों की मौत होने से दहशत का माहौल है। ग्रामीण झोलाछापों के झांसे में पड़कर गुमराह हो रहे हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग बीमारी को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर गांव में कैंप लगवाकर उपचार मुहैया कराने की मांग की है।

गांव गढ़ी दौलत में पांच बच्चों की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि गांव गंगेरू में रहस्यमय बीमारी से तीन बच्चे काल के ग्रास में समा गए। पंद्रह दिन पूर्व गांव गंगेरू निवासी मतलूब की चार वर्षीय पुत्री ईशू को बुखार आने के बाद गले में सूजन आ गई। परिजनों पास के डाक्टर से उपचार कराया, लेकिन कोई लाभ नहीं होने पर बच्ची को शामली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार बच्ची की रास्ते में ही मौत हो गई थी। ईशू की मौत के पांच दिन बाद ही मोहल्ले के गफ्फार की दो वर्षीय पुत्री शबिया को भी इसी बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया।

उपचार के दौरान शबिया की भी दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई थी। दोनों बच्चों की मौत के बाद मंगलवार को मोहल्ले के ही वहीद के छह वर्षीय पुत्र इंतजार को भी बुखार आने के बाद गले में सूजन आ गई। इसके चलते इंतजार की भी बुधवार की सुबह को मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में बच्चे के शव को दफना दिया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी शामली को पत्र भेजकर गांव में कैंप लगवाए जाने की मांग की है। मामले में चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर रमेश चंद्रा का कहना है कि एसडीएम कैराना सुरेश कुमार मिश्रा के द्वारा मामले की जानकारी मिली है। गांव में जांच के लिए टीम को भेज दिया गया है। गांव में कैंप लगाकर बच्चों की जांच की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।