यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पुलिस के हत्थे चढ़ा कुकर्म का आरोपी मदरसा संचालक

झिंझाना : चार दिन पूर्व नाईनंगला में दस वर्षीय बच्चे के साथ मदरसे में कुकर्म करने के आरोपी मदरसा संचालक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
14 अगस्त को गांव नाईनंगला में दस वर्षीय बच्चे ने अपने परिजनों को बताया था कि मदरसे में रात में पढ़ाने के बहाने कारी मुस्तकीम पुत्र इदरीश निवासी नाईनंगला कुकर्म करता है। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कुकर्म का मुकदमा कायम कर आरोपी की तलाश शुरू की। सोमवार को झिंझाना पुलिस ने आरोपी मदरसा संचालक मुस्तकीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
-----------------
मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
-बीपी यादव, एसओ झिंझाना