विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुन्हेटी कैंप में नवजात की ठंड से मौत

By Edited By:
Published: Sat, 18 Jan 2014 11:39 PM (IST)

News Article Hero Image

कैराना (शामली): बरनावी शिविर में ठंड से एक नवजात की मौत हो गई, इससे उसके परिजनों में कोहराम मच गया। नवजात के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

कैराना क्षेत्र के शिविरों में मौत का सिलसिला टूट नहीं रहा है। ठंड, बीमारी और समय पर उपचार न मिलने के कारण लगातार मौतें हो रही हैं। कैराना के गांव अकबरपुर सुन्हेटी में शिविर लगा हुआ है। करीब पंद्रह दिन पूर्व असलम की पत्‍‌नी ने बेटे मोहम्मद अली को जन्म दिया था, तब से लेकर आज तक नवजात बीमार चल रहा था, लेकिन उसे सही उपचार न मिल सका। शनिवार को ठंड और बीमार होने के कारण मोहम्मद अली ने दम तोड़ दिया। नवजात की मौत होने के कारण परिजनों में कोहराम मच गया। नवजात के शव को ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने सुपर्द-ए-खाक कर दिया। कैंप संचालक व ग्राम प्रधान कौशर ने मौत की पुष्टि की है।

------------

नवजात की मौत का मामला संज्ञान में आया है। बारिश से बढ़ी ठंड से बच्चे की हालत बिगड़ गई, लेकिन परिजन उसे चिकित्सा केंद्र तक नहीं ला पाए।

- डा. रमेश चंद्रा, डिप्टी सीएमओ।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर