विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मलकपुर शिविर में ठंड से युवक की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 18 Jan 2014 11:31 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 18 Jan 2014 11:32 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

शामली : कैराना क्षेत्र के मलकपुर में ठंड से विस्थापितों की मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को निमोनिया से पीड़ित एक युवक की मौत हो गई। शिविर में रह रहे लोगों ने जिला प्रशासन पर शिविर में कड़ाके की ठंड से बचाव के इंतजाम न करने का आरोप लगाया।

शुक्रवार रात हुई बारिश से ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मलकपुर कैंप में बारिश से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शनिवार को विस्थापित युवक मोहम्मद उमर निवासी इटावा जिला मुजफ्फरनगर की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। विस्थापितों ने बताया कि कैंप में ठंड से लोग बेहद परेशान हैं। मौहम्मद उमर को कई दिन पहले ठंड लग गई। इससे उसे निमोनिया हो गया था। शिविर में बेहतर इलाज न मिलने से शनिवार को उमर की मौत हो गई। शिविर में रह रही इरफाना ने बताया कि कैंप में चिकित्सक नहीं आ रहे हैं। इससे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से हुई ठंड के बाद कैंप में काफी बच्चे ठंड से पीडि़त है। विदित हो कि इससे पहले भी मलकपुर कैंप में कई मौत हो चुकी है। विस्थापितों का आरोप है कि ठंड से बचने के कोई इंतजाम नहीं है। बारिश में सभी झुग्गियों में पानी भर गया। इससे रातभर जागकर काटनी पड़ रही है। चिकित्सक कभी आते हैं और कभी नदारद रहते है। दवा भी ठीक तरह से नहीं दे रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर