विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एंबुलेंस चालक के साथ कमरे में मिली महिला सिपाही, चालक की पत्नी का हंगामा

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 04 Sep 2017 12:07 PM (IST)Updated: Tue, 05 Sep 2017 09:44 AM (IST)

महिला थाना में तैनात कांस्टेबल का अलीजई मुहल्ला के एंबुलेंस चालक करन से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। जिसकी जानकरी करन ...और पढ़ें

एंबुलेंस चालक के साथ कमरे में मिली महिला सिपाही, चालक की पत्नी का हंगामा
एंबुलेंस चालक के साथ कमरे में मिली महिला सिपाही, चालक की पत्नी का हंगामा

शाहजहांपुर (जेएनएन)। महिला कांस्टबेल को एक एंबुलेस चालक के साथ बंद कमरे में बात करना काफी महंगा पड़ गया। महिला कांस्टेबल का एंबुलेंस चालक से अफेयर चल रहा है, जिसकी जानकारी होने पर चालक की पत्नी ने आज दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। 

शाहजहांपुर के सदर थाना क्षेत्र की घटना शहर में चर्चा का विषय बनी है। यहां महिला थाना में तैनात कांस्टेबल का अलीजई मुहल्ला निवासी एंबुलेंस चालक करन से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। जिसकी जानकरी करन की पत्नी को भी हो गई थी। उसने कई बार करन तथा महिला कांस्टेबल से इसका विरोध किया था। इसके बाद भी यह दोनों नहीं माने।

यह भी पढ़ें: आगरा में अश्लील ग्रुप बनाकर फेसबुक पर डाले 50 महिलाओं के फोटो

करन कल रात में ही घर से गायब हो गया था। इसके बाद शक होने पर करन की पत्नी आज सुबह ही महिला कांस्टेबल के घर जा धमकी पत्नी। वहां पर करन व महिला कांस्टेबल कमरे के अंदर सो रहे थे।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में अपहरण के बाद छात्रा के साथ गैंग रेप, वीडियो भी बनाया

करन की पत्नी की शिकायत पर जब पुलिस इनके घर पहुंची तो बेहद आपत्तिजनक स्थिति में थे। इसके बाद पुलिस दोनों को पकड़कर थाना लेकर आ गई। चालक करन की पत्नी अब महिला कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई को लेकर थाना पर डटी है।