यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भारत को अखंड भारत बनाने का लिया संकल्प

शाहजहांपुर : विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने कालीबाड़ी मंदिर में अखंड भारत दिवस सप्ताह मनाया। जिसमे पदाधिकारियों ने घंटा घड़ियाल व शंख ध्वनि के साथ भारत के अंगों को जोड़कर अखंड भारत बनाने का संकल्प लिया।
खिरनीबाग स्थित कालीबाड़ी मंदिर में विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम को संबोधित करते अनुज सिंह ने कहा कि 1947 को भारत को खंड़ित किया गया था। उन्होंने कहा कि सभी को संकल्प लेना को होगा कि अब हम भारत माता को खंडित नहीं होने देंगे। जिलामंत्री राजेश अवस्थी ने भी बैठक को संबोधित किया। इस मौके पर श्याम बाबू दीक्षित, राहुल पाठक, विपिन शुक्ल, डा. आरडी राठौर, रूपराम, सुरेश, राम लाखन, ओवेश मिश्र, कृष्ण कुमार सक्सेना, धर्मेद्र पाल सिंह, ओम सिंह, संजीव सिंह, राजीव सागर, राजेश कुमार, राजेंद्र, अमर सिंह, शेर सिंह, मुकेश, वेद प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।