विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सड़क पर बीयर पी रहे छह युवकों को पुलिस ने दबोचा

By Edited By:
Published: Sat, 10 May 2014 06:31 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर बीयर पीने का शौक गुरुवार रात युवाओं को महंगा पड़ गया। छापामारी कर सदर-बाजार पुलिस आधा दर्जन को उठा ले गयी। पकड़े गए युवकों को छुड़ाने में परिजनों के पसीने छूट गए।

सदर-बाजार थाने से पुलिस ऑफिस जाने वाली रोड पर इन दिनों कुछ युवा बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर बीयर पीने लगे थे। यह बात लोगों में चर्चा का विषय बनने लगी तो राह चलते लोग कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे। रात में करीब नौ बजे सदर-बाजार पुलिस की गाड़ी अचानक वहां धमक पड़ी। पुलिस को देखकर वहां बेफिक्र होकर बीयर पी रहे युवाओं में हड़कंप मच गया। बहुतेरे तो गलियों में गुम हो गए लेकिन आधा दर्जन पुलिस के हत्थे चढ़ गए। कुछ युवकों ने पुलिस के चंगुल से बचने को हाथ-पैर जोड़े लेकिन छूट नहीं सके। देररात युवकों के पकड़े जाने की सूचना पर अभिभावकों की परेशानी बढ़ गई। बच्चों की गलती के लिए अभिभावकों को शर्मसार होना पड़ा। पकड़े गए बाइकर्स को भी भविष्य मे सरेराह ऐसी गलती न करने के आश्वासन पर ही माफी मिली। इंस्पेक्टर सदर-बाजार ने बताया कि कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। सड़क पर शराब पीना अपराध है। इस तरह का गुनाह करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।