यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लूट की योजना बनाते चार लुटेरे दबोचे

-दो बाइक, तमंचा, चाकू, कारतूस बरामद
खुटार : बुधवार की रात पुलिस ने लूट की योजना बनाते हुए चार लुटेरों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो बाइक, तमंचा, चाकू तथा पिसी लाल मिर्च बरामद की है। लुटेरों ने कई लूट की घटनाओं का जुर्म इकबाल किया है।
थानाध्यक्ष रजी अहमद, दारोगा भोला सिंह फोर्स के साथ बुधवार की रात 12 बजे गश्त पर थे। पुलिस को सौफरी गांव के सामने सड़क पर दो बाइकों पर चार लोग खड़े दिखाई दिए। टोकने पर बाइक सवारों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी फायर किए। पुलिस ने घेराबंदी कर चार को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश रामसिंह निवासी रसवाकला थाना खुटार, राजीव सौदापुर थाना खुटार, राज किशोर निवासी लक्ष्मीपुर थाना मैलानी जिला खीरी तथा रामदीन निवासी गंगापुर, थाना मैलानी जिला खीरी हैं। एसओ ने बताया कि इनके कब्जे से दो बाइकें, तीन तमंचे, एक चाकू, एक दर्जन कारतूस, पिसी लाल मिर्च, टेप आदि सामान बरामद किया। पुलिस के मुताबिक पिसी लाल मिर्च लुटेरे लूट के समय आंखों में झोंक देते हैं और घटना के बाद बाइक की नम्बर प्लेट पर टेप लगा देते हैं। जिससे नम्बर छिप जाए। लुटेरों ने एक वर्ष पूर्व अंग्रेजी शराब की दुकान, तीन माह पहले बण्डा रोड पर एक साइकिल सवार से लूट की घटना जुर्म इकबाल किया है। एसओ ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे बाइक से घटना को अंजाम देते है और बुधवार को भी लूट की योजना बना रहे थे। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।