विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शुरू हो गई ई-स्टाम्पिंग प्रणाली

By Edited By:
Published: Tue, 04 Mar 2014 11:39 PM (IST)Updated: Tue, 04 Mar 2014 11:41 PM (IST)

News Article Hero Image

शाहजहांपुर : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसामान्य की सुविधा के लिए महत्वाकांक्षी योजना ई-स्टाम्पिंग प्रणाली का जिलाधिकारी राजमणि यादव ने उपनिबंधन कार्यालय में उद्घाटन किया।

ई-स्टाम्पिंग प्रणाली से विक्रय विलेखों एवं अन्य विलेखों के निबंधन में दस हजार रुपए व उससे अधिक मूल्य से स्टांप शुल्क अदा किए जाने वाले विलेखों में स्टांप ड्यूटी कोषागार से प्राप्त स्टांप पत्रों के अतिरिक्त स्टाक होल्डिंग कारपोरेशन आफ इंडिया लि. तथा उनके द्वारा अधिकृत संग्रह केंद्र, बैंकों की शाखाओं के माध्यम से अदा किया जा सकेगा। नगद, चेक, डीडी या पे आर्डर से सीधे स्टांप शुल्क अदायगी के सर्टिफिकेट भी प्राप्त किए जा सकेंगे। बैंकों से नगद धनराशि निकालने और उसे कोषागार तक लाने की आवश्यकता नहीं होगी। बड़े मूल्य के स्टांप पेपर के लिए कोषागार के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विक्रेता राजेश्वरी देवी निवासी साउथ सिटी को विक्रय पत्र व क्रेता प्रकाश डबराल निवासी मुमुक्षु आश्रम विलेख ई-स्टाम्पिंग के लिए प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने उपरोक्त को ई-स्टाम्पिंग किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।