यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
टेबलेट न देने पर शिक्षामंत्री का पुतला फूंका

शाहजहांपुर : उप्र राष्ट्रीय छात्र संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने हाईस्कूल पास छात्र-छात्राओं को प्रदेश सरकार की ओर से घोषणा के बावजूद टेबलेट न देने के विरोध पर प्रदर्शन करते हुए शिक्षामंत्री का पुतला फूंका।
समिति कार्यकर्ता कार्यालय पर एकत्र हुए जहां पर जिलाध्यक्ष धर्मेद्र मिश्र के नेतृत्व में जुलूस के रूप में एसपी इंटर कालेज गेट पर पहुंचे और शिक्षामंत्री का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में ट्यूशन प्रथा जोरों पर चल रही है। एक-एक क्लास में सौ बच्चों को बैठाकर पढ़ाया जाता है और विद्यार्थियों से ट्यूशन फीस के नाम पर भारी शुल्क लिया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कहा था कि हाईस्कूल पास विद्यार्थियों को टेबलेट दिया जाएगा लेकिन आज तक छात्रों को टेबलेट नहीं दिया जा सका है। प्रदर्शन करने वालों में सौरभ गुप्ता, रवि प्रकाश दीक्षित, हरिश्चंद्र, विकास यादव, सत्यवीर सिंह, सुधीर, सुबीर, हर्षित तिवारी, अनूप कुमार, गौरव राना, अशोक कुमार, राहुल, हर्षित कश्यप, रविकांत, रोहित गौतम, मृदुल अवस्थी, किशन, रजत, अभिषेक, जोगेंद्र यादव व अवधेश आदि शामिल थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर