विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आसाराम का आश्रम और पूजा बंद कराने को प्रदर्शन

By Edited By:
Published: Thu, 03 Oct 2013 06:20 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2013 06:22 PM (IST)

News Article Hero Image

शाहजहांपुर : जोधपुर हाईकोर्ट में आसाराम की जमानत खारिज होने तथा कई प्रांतों में अवैध आश्रम ढहाने की कार्रवाई से शाहजहांपुर के लोगों में खुशी का माहौल है। उन्होंने आसाराम के स्थानीय आश्रम और वहां हो रही आसाराम की पूजा को बंद कराने के लिए कलेक्ट्रेट में एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान उन्होंने डीएम को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर आश्रम बंद कराने के साथ ही आसाराम के खिलाफ सीबीआइ जांच कराए जाने की मांग की।

कलेक्ट्रेट में गुरुवार को आसाराम के पूर्व साधक व रुद्रपुर आश्रम के सेवादार शिवनाथ समेत कई लोगों ने आसाराम के खिलाफ कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने आसाराम की कुकृत्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत का वेश धारण कर आसाराम ने हिंदू धर्म व संस्कृति को कलंकित किया है। पूर्व साधक प्रेमचंद्र, संजय कश्यप, संजय गुप्ता, वीरेंद्र सिंह और कृपाल सिंह आदि ने कहा कि कोर्ट में आसाराम के कृत्यों का कच्चा चिट्ठा खुल गया है। अब स्वार्थी लोग ही आसाराम के साथ रह गए हैं। वक्ताओं ने कहा कि जिस रोग से आसाराम ग्रस्त हैं, वह समाज के लिए अभिशाप है। उनका समर्थन करने वालों को अब भी चेत जाना चाहिए। संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रकाश गुप्ता ने कहा कि यदि प्रशासन ने समय रहते आसाराम के आश्रम में संचालित गतिविधियों को नहीं रोका तो स्थिति अनियंत्रित हो सकती है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने डीएम को तीन सूत्रीय ज्ञापन भी दिया। इसमें रुद्रपुर आश्रम को बंद कराने के साथ ही आसाराम के खिलाफ सीबीआइ जांच की मांग तथा आसाराम की पूजा बंद कराए जाने की मांग की। धरना प्रदर्शन में सुरेंद्र सिंह, रामकुमार सुनील कुमार, प्रकाश गुप्ता, नरेश रस्तोगी आदि ढाई दर्जन लोग शामिल रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।