यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दुष्कर्म के आरोप में जेठ व देवर के खिलाफ रिपोर्ट
चन्दौसी : कोतवाली क्षेत्र में महिला ने पति, दो जेठ व एक देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया थ

चन्दौसी : कोतवाली क्षेत्र में महिला ने पति, दो जेठ व एक देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने महिला के मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है तथा उसकी तहरीर पर उसके पति, दो जेठ तथा एक देवर के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के लक्ष्मनगंज मुहल्ला निवासी युवती ने करीब चार माह पहले मुहल्ले के ही युवक से कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसका युवती के परिवार वालों ने काफी विरोध भी किया था लेकिन बाद में समझाकर मामला शांत कर दिया गया। युवती के परिवार वालों ने कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई थी। बुधवार को वह कोतवाली पहुंची तथा अपने चार देवरों पर पिछले चार माह से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए घटना की तहरीर पुलिस को दी थी। एसएसआइ योगेंद्रकृष्ण यादव ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर उसके पति फईम, देवर तस्लीम, जेठ तंजीम तथा अजीम के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।