विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुश्ती में पहलवानों ने दिखाए दाव पेच

By Edited By:
Published: Fri, 17 Jan 2014 11:46 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2014 11:48 PM (IST)

News Article Hero Image

सम्भल। चन्दौसी में पहलवानों के दाव पेच देखकर उपस्थित जनसमूह रोमांचित हो उठा। ताकत के दाव पेच और मौके पर तेज निगाह की लोगों ने शाबाशी दी। पहलवानों ने अपनी कुश्ती से लोगों का दिल जीत लिया। राष्ट्रीय एकता दंगल में कुश्ती के दौरान पहलवानों ने जमकर दाव दिखाए। लोगों ने पहलवानों की काबिलियत को जमकर सराहा। आयोजन स्थल पर कोई अप्रिय घटना नहीं हो इसके लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था रही।

ग्राम मई में राष्ट्रीय एकता दंगल का आयोजन चल रहा है। दंगल में राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में देश भर के पहलवान अपनी कला कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। दंगल में पहलवानों के कुश्ती के दाव पेच ग्रामीणों को खूब रोमांचित कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के अलावा लोग दूर दूर से पहलवानों को देखने आयोजन स्थल पर पहुंच रहे हैं। वाराणसी, आगरा, राजस्थान, नेपाल, पीलीभीत, दिल्ली, मुरादाबाद सहित कई प्रदेशों के पहलवान कुश्ती में सहभागिता कर रहे हैं। शुक्रवार को नेपाल के वसंत थापा ने जालिम सिंह को हराया। शमशेर पहलवान ने हरियाणा के रंजीत पहलवान को पटखनी दी। पहलवानों ने कुश्ती में ताकत के दाव पेच दिखाकर अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया। कुश्ती का आयोजन शनिवार और रविवार को भी होगा। रविवार को पहलवानों के बीच कुश्ती का फाइनल मुकाबला होगा। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बाबू खां, मुशाहिद ठेकेदार, छोटे, मोहम्मद रफी, भूरा, इकराम, रफीक आदि लोगों ने सहयोग किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।