यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सहारनपुर जातीय हिंसा के आरोपी भीम आर्मी के इनामियों की तलाश में छापे
सहारनपुर जातीय हिंसा भड़काने के आरोपी भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेख्रर आजाद उर्फ रावण के जेल जाने के बावजूद संगठन के तेवर नरम नहीं पड़े।

सहारनपुर (जेएनएन)। जातीय हिंसा भड़काने के आरोपी भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेख्रर आजाद उर्फ रावण के जेल जाने के बावजूद संगठन के तेवर नरम नहीं पड़े। हरियाणा और पंजाब के पदाधिकारियों के साथ आ खड़े होने से उत्साहित समर्थकों ने दलितों से 18 जून को दिल्ली कूच का आह्वान कर दिया है। उधर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन को फ्लाप करने के लिए पुलिस की टीमें आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन, प्रवक्ता मंजीत नौटियाल के साथ ही निगाहें संगठन के सतपाल तंवर की गिरफ्तारी को हरियाणा व दिल्ली में छापे मार रही है। प्रशासन दिल्ली कूच के एलान के पीछे सियासतदां का हाथ मान रहा है।
यह भी पढ़ें: अवैध खनन में बसपा एमएलसी समेत कई पट्टाधारकों से सीबीआइ पूछताछ
रावण की मां पर दर्ज होगा मुकदमा
रावण के जेल जाने के बाद से मोर्चा संभाल रहे समर्थकों के साथ 18 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के लिए रावण की मां कमलेश के साथ हरियाणा और पंजाब के पदाधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। दलितों से दिल्ली कूच के लिए आर्मी के पदाधिकारी सोशल मीडिया का भी सहारा ले रहे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि तंवर की गिरफ्तारी के लिए गुडग़ांव में दो जगहों पर दबिश दी जा चुकी है। विनय रतन और मंजीत नौटियाल पर 12-12 हजार का इनाम घोषित है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टर व वीडियो की पुलिस जांच कर रही है। पता किया जा रहा है कि किसके नंबर से यह सब पोस्ट किया गया। पोस्टर में रावण व शब्बीरपुर के प्रधान शिवकुमार को बिना शर्त रिहाई करने की मांग की गई है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि विवादित पोस्टर व वीडियो से माहौल खराब हुआ तो रावण की मां कमलेश समेत अन्य के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज होगा। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर हमारी लगातार दिल्ली पुलिस से बात हो रही है।
यह भी पढ़ें: योग दिवस पर समाजवादी पार्टी प्रदेश भर में करेगी 'साइकिल योग'
जंतर-मंतर पर मां कमलेश का संबोधन होगा
चर्चां है कि रावण की मां कमलेश और उसका भाई कमल किशोर जंतर-मंतर पहुंचने वालों को संबोधित करेगा। कांग्र्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक इमरान मसूद दावा कर रहे हैं कि दिल्ली के प्रदर्शन में राहुल गांधी अवश्य रहेंगे। वह चंद्रशेखर से मिलने सहारनपुर जेल भी आएंगे। इमरान भले ही दावा कर रहे हों लेकिन सबको पता है कि राहुल अपनी नानी से मिलने इटली जा चुके हैं और 19 जून को अपना जन्म दिन भी वहीं मनाने के बाद 21 जून को घर लौटेंगे। कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल किए जाने के बाद बुधवार को जेल में बंद आठ आरोपियों को रिहा कर दिया गया।
