विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एनकाउंटर में मारा गया पुलिस अभिरक्षा से भागा बदमाश

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 11 Sep 2017 10:46 AM (IST)Updated: Mon, 11 Sep 2017 11:53 AM (IST)

सहारनपुर में पुलिस ने आज कस्टडी से फरार कुख्यात बदमाश शमशाद मुठभेड़ में मार गिराया। उसके पास से दो पिस्टल मिली है। शमशाद यहां के थाना बिहारीगढ़ का हिस्ट्रीशीटर था।

एनकाउंटर में मारा गया पुलिस अभिरक्षा से भागा बदमाश
एनकाउंटर में मारा गया पुलिस अभिरक्षा से भागा बदमाश

सहारनपुर (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था पर लगातार उठ रहे सवालों के बीच पुलिस ने अब बदमाशों का एनकाउंटर करना शुरु किया है। सहारनपुर में पुलिस अभिरक्षा से भागे एक बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया।

सहारनपुर में पुलिस ने आज कस्टडी से फरार कुख्यात बदमाश शमशाद  मुठभेड़ में मार गिराया। उसके पास से दो पिस्टल मिली है। शमशाद यहां के थाना बिहारीगढ़ का हिस्ट्रीशीटर था। देवबंद जेल में बंद शमशाद को पुलिस सात सितंबर को विकासनगर पेशी पर ले गई थी। वहां से लौटते समय शमशाद देवबंद के गागलहेड़ी चौक से फरार हो गया था।