विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रावण की रिहाई की मांग को लेकर दलित महिलाओं का हंगामा

By Nawal MishraEdited By:
Published: Thu, 15 Jun 2017 07:42 PM (IST)Updated: Thu, 15 Jun 2017 11:27 PM (IST)

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण की रिहाई की मांग को लेकर दलित महिलाओं ने आज बेहट तहसील पर जमकर हंगामा किया।

रावण की रिहाई की मांग को लेकर दलित महिलाओं का हंगामा
रावण की रिहाई की मांग को लेकर दलित महिलाओं का हंगामा

सहारनपुर (जेएनएन)। जातीय हिंसा के आरोप में जेल में बंद भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण की रिहाई की मांग को लेकर दलित महिलाओं ने आज बेहट तहसील पर जमकर हंगामा किया। यहां उनकी पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके चलते पूरे क्षेत्र में अव्यवस्था फैलने लगी। वाहन एक के पीछे ठहरते गए और देखते ही देखते एक बड़ा जाम नजर आने लगा। अब पुलिस-प्रशासन की कवायद बढ़ती जनर आ रही है।

यह भी पढ़ें: अवैध खनन में बसपा एमएलसी समेत कई पट्टाधारकों से सीबीआइ पूछताछ

घटनाक्रम के मुताबिक देखते ही देखते महिलाओं के समूह ने रणनीतिक तरीके से शाम छह बजे के आसपास हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी महिलाओं को समझाने में जुटे हैं। जाम के कारण वाहनों की लाइनें लग गई हैं। इन वाहनों को हटाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल पुलिस ने बल प्रयोग भी शुरू कर दिया है। महिला पुलिस भी मौके पर है।