विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में पत्थरबाजी

By Edited By:
Published: Fri, 20 Feb 2015 11:56 PM (IST)

छुटमलपुर (सहारनपुर) : थाना क्षेत्र के गंदेवड़ा गांव में शुक्रवार रात डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में

News Article Hero Image

छुटमलपुर (सहारनपुर) : थाना क्षेत्र के गंदेवड़ा गांव में शुक्रवार रात डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर पत्थर चले। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। एसएसपी की अगुवाई में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, जबकि घायलों को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया गया।

गंदेवड़ गांव निवासी रवि पुत्र वेदपाल की बरात पास के गांव में गई थी। बराती दुल्हन लेकर लौटे थे और खुशी में रवि के घर डीजे बजाकर नाच रहे थे। इसी बीच गांव में संप्रदाय विशेष के लोगों ने डीजे बजाने का विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज हो गया। संप्रदाय विशेष को लोगों ने बरातियों पर पथराव कर दिया। इस पर बरातियों ने भी जवाबी पथराव किया। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी नितिन तिवारी कई थानों की फोर्स लेकर गंदेवड़ा गांव पहुंच गए। उधर, घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों से करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए हैं, जिनका उपचार चल रहा था। घायलों का आना जारी था।

उधर, कुतुबशेर थाना क्षेत्र में गोल चक्कर के पास बरात में किसी व्यक्ति ने फाय¨रग कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ी थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।